Tuesday, September 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

आंगनबाड़ी से जुड़ाव, बच्चों के बेहतर पोषण की मजबूत नींव

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
2 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

आंगनबाड़ी से जुड़ाव, बच्चों के बेहतर पोषण की मजबूत नींव

 

अभनपुर के निमोरा और धुसेरा में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बच्चों को कराया न्योता भोज

 

अभनपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अभनपुर के निमोरा और धुसेरा आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों को न्योता भोज कराया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार में शामिल होकर परिवारों को शुभकामनाएं दीं।

 

मंत्री ने माताओं से बच्चों के भोजन में दाल, हरी सब्जियों सहित पौष्टिक खाद्य पदार्थों को नियमित रूप से शामिल करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान के तहत आंगनबाड़ी परिसर में मुनगा का पौधा रोपा गया तथा महिलाओं को भी पौधे वितरित किए गए।

 

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों की देखभाल का स्थान नहीं, बल्कि पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और प्रारंभिक बाल विकास में परिवार व समुदाय की भागीदारी का महत्वपूर्ण केंद्र हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos