✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज
जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद छत्तीसगढ़
एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपुर अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त 11 पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 1 पद तथा आंगनबाड़ी सहायिका के 10 पद शामिल हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री वरुण नागेश ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र झोलाराव में कार्यकर्ता के 01 पद एवं बाजीपदर, डेण्डूपदर-2, कुहीमाल, मुनगापदर, मांझीपारा, गवरमुंड, पथर्रा, खजरायन, खोलापारा, डोंगरीपारा के लिए एक-एक सहायिका पदों पर भर्ती की जाएगी।
*आवेदन की तिथि:*
इच्छुक पात्र महिलाओं से 5 नवंबर 2026 से 21 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक आवेदिकाएं ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से निर्धारित अवधि में आवेदन कर सकती हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन के साथ सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा।
*योग्यता:*
- कार्यकर्ता पद के लिए: न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण अथवा पूर्ववर्ती 11वीं बोर्ड
- सहायिका पद के लिए: न्यूनतम 8वीं बोर्ड उत्तीर्ण
- आयु सीमा: 18 से 44 वर्ष के बीच
- स्थानीय निवासी: नियुक्ति के लिए आवेदिका का संबंधित ग्राम अथवा नगरीय क्षेत्र के उसी वार्ड का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है, जहां आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!