स्टेट रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
आँगन मिलन सेवा उत्सव में पोषण, स्वास्थ्य तथा बच्चों की उचित देखभाल के प्रति किया गया जागरूक
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले में महिलाओं और परिवारों को पोषण, स्वास्थ्य तथा बच्चों की उचित देखभाल के प्रति जागरूक करने आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा उत्सव का आयोजन किया गया। इसी क्रम में महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत नांदगांव के आंगनबाड़ी केंद्र में आँगन मिलन सेवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती विजयलक्ष्मी जांगड़े, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, महिलाएं एवं बच्चे एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती विजयलक्ष्मी जांगड़े ने मुनगा भाजी के पोषण संबंधी महत्व तथा माँ और बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मुनगा भाजी में आयरन, कैल्शियम, विटामिन एवं अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो संतुलित आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।
कार्यक्रम में गीतांजलि पटेल एवं उनके पुत्र अयांश पटेल मुनगा भाजी का अपने भोजन में नियमित रूप से शामिल करके कुपोषण से मुक्ति पाई। इस प्रयास से वे स्वस्थ माँ और स्वस्थ बच्चे के रूप में सम्मानित हुए। साथ ही महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को श्रीफल भंेटकर सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों का अवलोकन करते हुए बच्चों, माताओं एवं हितग्राहियों से संवाद किया। आँगन मिलन सेवा उत्सव के माध्यम से पौष्टिक आहार अपनाने और स्वस्थ परिवार के निर्माण का संदेश दिया गया।
टीबी मुक्त भारत (JOSH टीम) का शुभारंभ
551 पंचायतों में से 305 पंचायत टीबी मुक्त के लिए पंचायत जनप्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित
निक्षय मित्रों के द्वारा चिन्हांकित टीबी मरीजों को पोषण हेतु फूड बास्केट प्रदान किया गया
टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा द्वारा वर्चुअल माध्यम से गुरुवार को टीबी मुक्त भारत (JOSH टीम) शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला मुख्यालय महासमुंद स्थित शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन में उक्त कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री जुगनू चंद्राकर, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, जनपद सदस्य श्रीमती विजय लक्ष्मी जांगड़े एवं श्रीमती निधि चंद्राकर, पूर्व राज्य युवा आयोग सदस्य श्री प्रशांत श्रीवास्तव, श्री अमन वर्मा, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अनुपमा आनंद, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. कुशवाहा, जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ.विकास चन्द्राकर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती नीलू धृतलहरे, एनएचएम राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के कर्मचारी व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
टीबी बीमारी की जागरूकता हेतु टीबी मुक्त भारत टीम (JOSH टीम) का शुभारंभ किया है। जिसके सदस्य एनसीसी, एनएसएस, माय भारत वालंटियर्स के माध्यम से टीबी बीमारी की जागरूकता हेतु टीम का गठन करते हुए समस्त विकासखण्डों में शुभारंभ किया गया है। वर्ष 2025 के समस्त 551 पंचायतों में कुल 305 पंचायत टीबी मुक्त करते हुए सभी पंचायत के जनप्रतिनिधियों को सम्मान के रूप में श्रीफल, गांधीजी का मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। निक्षय मित्रों के द्वारा चिन्हांकित टीबी मरीजों को पोषण हेतु फूड बास्केट प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी निक्षय मित्र, एनसीसी, एनएसएस, माय भारत वालंटियर्स प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। वर्ष 2026 हेतु जिले के सभी पंचायतों मे टीबी बीमारी के जागरूकता के माध्यम से टीबी रोग की पहचान, उपचार, खानपान व सावधानी करते हुए अधिक से अधिक टीबी मुक्त पंचायत करने का संकल्प सभी पंचायतों से लिया गया है।
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है, जिसके अंतर्गत प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2030 तक टीबी मुक्त किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2023-24 में कुल 551 ग्राम पंचायतों में से 292 टीबी मुक्त घोषित किए गए, वर्ष 2024-25 में कुल 278 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया एवं वर्ष 2025-26 में 305 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया। इसी क्रम में प्रधान मंत्री द्वारा टीबी मुक्त विकासखण्ड किए जाने हेतु लक्ष्य रखा गया है। जिसके तहत सभी विकासखण्ड में प्रथम श्रेणी अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिनके निगरानी में सभी विकासखण्ड में टीबी मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। सभी व्यक्तियों का स्क्रीनिंग तथा संभावित मरीजों का एक्स-रे एवं नॉट जांच किया जा रहा है।
जिले में 12 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक मोबाईल कैम्प शिविर का आयोजन
ग्राम रूमेकेल महासमुंद एवं गोड़बहाल पिथौरा में शिविर 12 अक्टूबर को
महासमुंद 09 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार मंडल के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण, संसोधन, ई-केवाईसी एवं योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए जिले में 55 मोबाईल कैम्प शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। श्रम पदाधिकारी श्री डी. एन. पात्र ने बताया कि यह अभियान 12 अक्टूबर 2026 से 30 नवम्बर 2026 तक लगातार संचालित किया जाएगा। जिसके तहत विकासखंडवार विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक श्रमिकों तक सुविधा पहुंचाई जा सके।
उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर 2026 महासमुंद विकासखंड के ग्राम रूमेकेल एवं पिथौरा अंतर्गत ग्राम गोड़बहाल में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 13 अक्टूबर को अरेकेल बसना एवं परसुली बागबाहरा में, 14 अक्टूबर को ग्राम नूनपाली सरायपाली, 15 अक्टूबर को कनेकेरा महासमुंद एवं मुढ़ीपार पिथौरा, 16 अक्टूबर को ग्राम दुलारपाली बसना एवं पण्डरीपानी बागबाहरा, 19 अक्टूबर को ग्राम बोंदानवापाली सरायपाली, 21 अक्टूबर को ग्राम बम्हनी महासमुंद एवं लहरौद पिथौरा, 22 अक्टूबर को ग्राम लोहड़ीपुर बसना एवं झिटकी बागबाहरा, 23 अक्टूबर को ग्राम नवागढ़ सरायपाली, 26 अक्टूबर को ग्राम तुरंेगा महासमुंद एवं गोपालपुर पिथौरा, 27 अक्टूबर को ग्राम दुर्गापाली बसना एवं कोकड़ी बागबाहरा, 28 अक्टूबर को ग्राम जम्हारी सरायपाली एवं भोरिंग महासमुंद, 30 अक्टूबबर को ग्राम गिरना पिथौरा, 02 नवम्बर को ग्राम बिटांगीपाली बसना एवं बोइरगांव बागबाहरा, 03 नवम्बर को नगर पालिका वार्ड 01 सरायपाली एवं ग्राम रायतुम महासमुंद, 04 नवम्बर को ग्राम सुखीपाली पिथौरा एवं मोहका बसना, 05 नवम्बर को ग्राम कुसमी बागबाहरा एवं नगरपालिका वार्ड 02 सरायपाली में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इसी तरह 06 नवम्बर को ग्राम कछारडीह महासमुंद, मोहदा पिथौरा, 13 नवम्बर को ग्राम सिंघनपुर बसना एवं गनौद बागबाहरा, 16 नवम्बर को नगरपालिका वार्ड 03 सरायपाली एवं ग्राम तेंदुवाही महासमुंद, 17 नवम्बर को ग्राम परसापाली पिथौरा एवं कुडकेल बसना, 18 नवम्बर को ग्राम बकमा बागबाहरा एवं नगरपालिका वार्ड 05 सरायपाली, 19 नवम्बर को ग्राम बावनकेरा महासमुंद एवं कसहीबाहरा पिथौरा, 20 नवम्बर को ग्राम भंवरपुर बसना एवं गांजर बागबाहरा, 23 नवम्बर को नगरपालिका वार्ड 07 सरायपाली एवं ग्राम कांपा महासमुंद, 25 नवम्बर को ग्राम सड़करा पिथौरा एवं बिछिया स बसना, 26 नवम्बर को ग्राम बंसुलीडबरी बागबाहरा एवं नगरपालिका वार्ड 09 सरायपाली, 27 नवम्बर को ग्राम घोड़ारी महासमुंद, लाखागढ़ पिथौरा एवं नगर पंचायत वार्ड 05 बसना तथा 30 नवम्बर को ग्राम टेढ़ीनारा बागबाहरा एवं नगरपालिका वार्ड 10 सरायपाली में मोबाइल कैंप के माध्यम से श्रमिकों का पंजीयन एवं नवीनीकरण किया जाएगा।
इन शिविरों में श्रमिकों को पंजीयन एवं नवीनीकरण की सुविधा मौके पर ही उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए पंजीयन नवीनीकरण कराने वाले श्रमिकों को अपने साथ परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा मोबाइल लाना अनिवार्य होगा। वहीं असंगठित कर्मकार के नए पंजीयन के लिए आय प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल साथ लाना आवश्यक है। श्रम विभाग ने जिले के सभी श्रमिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ उठाएं।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!