असामाजिक तत्वों पर तोरवा पुलिस का शिकंजा: 3 आदतन बदमाश भेजे गए जेल, एक अन्य पर प्रतिबंधात्मक इस्तगासा दायर
बिलासपुर। शहर में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से तोरवा पुलिस ने आदतन बदमाशों के खिलाफ धरपकड़ अभियान तेज कर दिया है। रविवार दोपहर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, वहीं एक अन्य के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की है।
तोरवा थाना क्षेत्र में शांति भंग करने और लगातार संदिग्ध गतिविधियों में सक्रिय रहने की सूचना पर पुलिस टीम ने देवरीखुर्द और देवरीडीह क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान आदतन तीन बदमाशों को हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर तीनों को सीधे जेल दाखिल करा दिया गया।
जेल भेजे गए आरोपियों का विवरण:
* दीपक निर्मलकर (32 वर्ष), पिता सुरेश निर्मलकर, निवासी देवरीखुर्द, तोरवा
* ईशरू ध्रुव (24 वर्ष), पिता रामरतन ध्रुव, निवासी सोनू पान ठेला के पास, देवरीडीह, तोरवा
* आकाश तांबे (23 वर्ष), पिता राजू तांबे, निवासी सोनू पान ठेला के पास, देवरीडीह, तोरवा
एक अन्य पर इस्तगासा पेश
इसी अभियान के तहत क्षेत्र के एक अन्य निगरानी बदमाश समीर वर्मन के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए मामला (इस्तगासा) न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश सी जी
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!