✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
गंडई। नगर पंचायत गंडई के सामने संचालित ए ग्रुप ऑफ बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर के खिलाफ अवैध रूप से सोनोग्राफी सेंटर संचालित किए जाने की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई की है। जांच के उपरांत संबंधित डायग्नोस्टिक सेंटर को आज सीलबंद कर दिया गया।
शिकायत के आधार पर संबंधित अधिकारियों की टीम ने सेंटर का निरीक्षण किया। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर सेंटर को सील करने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से क्षेत्र में संचालित डायग्नोस्टिक सेंटरों में हड़कंप मच गया है।
स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े संस्थानों में नियमों का पालन सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है। विशेषकर सोनोग्राफी सेंटरों का संचालन निर्धारित कानूनी प्रावधानों एवं आवश्यक अनुमति के तहत ही किया जाना चाहिए।
फिलहाल प्रशासनिक कार्रवाई के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है। अब देखना होगा कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!