Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

अवैध संबंध के शक में खौफनाक वारदात: किराएदार ने गला दबाकर की मकान मालिक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

State Head - Kishor
State Head - Kishor
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती

आरंग। रायपुर से लगे राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनौद में चरित्र शंका और कथित अवैध संबंध के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक किराएदार ने अपने मकान मालिक की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला?

रायपुर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अभिषेक कुमार झा के अनुसार, मृतक की पहचान ग्राम गनौद निवासी वेद राम साहू (लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं गिरफ्तार आरोपी पुरुषोत्तम धीवर उर्फ छोटू (25 वर्ष), पिता नरेंद्र कुमार धीवर, ग्राम धमनी भाटापारा, वार्ड नंबर-2, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर का निवासी है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले एक-दो वर्षों से वेद राम साहू के मकान में किराए पर रहकर ऑटो पार्ट्स की दुकान संचालित कर रहा था। इसी दौरान मकान मालिक को अपनी पत्नी और किराएदार के बीच कथित अवैध संबंध होने का शक हुआ। इस बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद और तनाव चल रहा था।

विवाद के बाद गला दबाने का आरोप

पुलिस जांच के अनुसार, घटना के दिन भी दोनों के बीच इसी विवाद को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई और मारपीट हो गई। आरोप है कि इसी दौरान पुरुषोत्तम धीवर ने वेद राम साहू का गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई

घटना की सूचना पुलिस को सुबह करीब 11:30 बजे मिली। सूचना मिलते ही राखी थाना पुलिस की टीम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुरुषोत्तम धीवर उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और विवेचना कर रही है। पुलिस जांच एवं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि की जाएगी।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos