Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

अवैध शराब बिक्री पर डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खंडहर मकान से 614 पाव शराब जब्त

State Head - Kishor
State Head - Kishor
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

डोंगरगढ़। अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डोंगरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम मुरमुदा स्थित एक खंडहर मकान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से कुल 614 पाव अवैध शराब जब्त की है।

 

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम मुरमुदा में एक खंडहर मकान का इस्तेमाल अवैध शराब रखने और बिक्री के लिए किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी कार्रवाई की। तलाशी के दौरान मकान से 614 पाव शराब बरामद हुई।

 

पुलिस ने जब्त शराब को कब्जे में लेकर मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। शराब को खंडहर मकान में रखने वाले व्यक्ति की भूमिका और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

 

डोंगरगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भी नागरिकों से की गई है।

 

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos