Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

अवैध शराब के विरुद्ध पिपरिया पुलिस की कार्रवाई, 31 पाव देशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
48 Views 5 Min Read 0 Comments
अवैध शराब के विरुद्ध पिपरिया पुलिस की कार्रवाई, 31 पाव देशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

कबीरधाम। जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पिपरिया पुलिस ने कॉलेज रोड नहर स्थित पानी टंकी के पास घेराबंदी कर अवैध रूप से देशी शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 पाव देशी प्लेन मदिरा, कुल मात्रा 5.580 बल्क लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत 2,480 रुपये है, बरामद की। शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत लगभग 30,000 रुपये बताई गई है, को भी पुलिस ने जब्त किया है।

 

यह कार्रवाई कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला के दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक श्री नितिन कुमार तिवारी के नेतृत्व में की गई।

 

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

 

पुलिस के अनुसार, 09 सितंबर 2026 को थाना पिपरिया क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति अवैध शराब लेकर कान्हाभैरा की ओर जा रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मौके के लिए रवाना किया गया।

 

पुलिस टीम ने कॉलेज रोड नहर स्थित पानी टंकी, पिपरिया के पास घेराबंदी की। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके कब्जे से 31 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद हुई। शराब के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया।

 

दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

 

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम—

 

1. सनत निर्मलकर, पिता भगवानी निर्मलकर, उम्र 39 वर्ष, निवासी कान्हाभैरा, थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम।

2. मनोज चंद्रवंशी, पिता चेतराम चंद्रवंशी, उम्र 38 वर्ष, निवासी कान्हाभैरा, थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम।

 

बताया।

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए उन्हें 09 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

 

पुलिस टीम का रहा महत्वपूर्ण योगदान

 

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक नितिन तिवारी के नेतृत्व में प्रशिक्षु उप निरीक्षक विकास ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक मुकेश साहू, आरक्षक हेमंत शर्मा, राजकुमार साहू एवं किशन कौशिक का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब अथवा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos