✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
दुर्ग। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देश पर विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए अवैध महुआ शराब, महुआ लाहन और देशी मदिरा जब्त की गई है। कार्रवाई के दौरान कुल 109 बल्क लीटर शराब जब्त की गई।
आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम घोरारी में कार्रवाई करते हुए 100 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 300 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया। वहीं, ग्राम घटिया खुर्द (नंदनी नगर) में 50 पाव देशी मदिरा मसाला, जिसकी मात्रा 9 बल्क लीटर बताई गई है, जब्त की गई। इस मामले में आरोपी रिनु पवार को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है।
जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
अवैध शराब के विरुद्ध प्रशासन का अभियान लगातार
जारी है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!