Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

अवैध रेत परिवहन करते 3 ट्रैक्टर जब्त, खनिज विभाग ने थाना सारंगढ़ को किया सुपुर्द

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh crime news
Chhattisgarh crime news

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा; तीन रेत घाटों को संचालन की अनुमति, पीएम आवास हितग्राहियों को मिलेगी मुफ्त रेत परिवहन की सुविधा

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 18 नवंबर 2026। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ खनिज विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने ग्राम जसपुर और बड़े गुंतली में औचक निरीक्षण कर अवैध रेत परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टरों को पकड़ा। विभाग ने तीनों वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें थाना सारंगढ़ के सुपुर्द कर दिया।

 

बिना ई-टीपी रेत परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई

 

खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और खनिजों के अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध इलेक्ट्रॉनिक परिवहन अनुज्ञा (ई-टीपी) के खनिज परिवहन करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति एवं वाहन के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 सहित प्रचलित खनिज नियमों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

तीन रेत घाटों के संचालन को मिली अनुमति

 

जिले में रेत की वैध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खनिज विभाग ने छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के तहत प्रतिलोम नीलामी के माध्यम से सात नवीन रेत घाटों की निविदा प्रक्रिया पूरी की है। इनमें ग्राम दहिदा एवं जसपुर (तहसील सारंगढ़) तथा ग्राम बरगांव (तहसील सरिया) के तीन रेत घाटों के संचालन की आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर अनुमति प्रदान कर दी गई है। इन स्वीकृत घाटों से शासन के खनिज वेब पोर्टल के माध्यम से ई-टीपी जारी की जाएगी।

 

पीएम आवास हितग्राहियों को मिलेगी निःशुल्क रेत परिवहन सुविधा

 

इस पूरी व्यवस्था के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों के लिए भी राहत भरी खबर है। शासन ने आवास निर्माण में रेत की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘ई-रेत संगवारी’ मोबाइल ऐप के माध्यम से रेत परिवहन में छूट की सुविधा दी है। पात्र हितग्राही ऐप के माध्यम से प्रमाण पत्र प्राप्त कर रेत का निःशुल्क परिवहन करा सकेंगे।

 

अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

 

योजना एवं निःशुल्क रेत परिवहन सुविधा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला पंचायत में पदस्थ सहायक नोडल अधिकारी श्री दिलीप साहू के मोबाइल नंबर 7000032637 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि रेत एवं अन्य खनिजों का परिवहन केवल वैध ई-टीपी के माध्यम से ही करें। अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़...

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos