Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

अवैध रेत-चूनापत्थर परिवहन पर खनिज विभाग का शिकंजा, फिंगेश्वर-पाण्डुका में 2 हाइवा जब्त

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh crime news
Chhattisgarh crime news

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 

जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद 

 

गरियाबंद 18 नवंबर 2026 जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।

 

पहला मामला - सरकड़ा पैरी नदी क्षेत्र:

 

खनिज विभाग को 16 नवंबर 2026 को तहसील छुरा अंतर्गत ग्राम सरकड़ा के पैरी नदी क्षेत्र में रात के समय रेत के अवैध उत्खनन की शिकायत प्राप्त हुई थी। विभागीय टीम ने ग्रामवासियों की उपस्थिति में मौके पर पहुंचकर जांच की। मौके पर अवैध उत्खनन बंद पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि खदान प्रारंभ हेतु भूमिपूजन हुआ है, पर कार्य शुरू नहीं हुआ है।

 

दूसरा मामला - फिंगेश्वर में अवैध परिवहन करते हाइवा जब्त:

 

इसी तरह विकासखंड फिंगेश्वर क्षेत्र में रात के समय रेत के अवैध उत्खनन की शिकायत पर 17 नवंबर 2026 को नगर पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत स्वीकृत रेत खदान गदहीडीह (गणेशपुर), सुखा नदी क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक हाईवा वाहन जब्त कर सुरक्षार्थ थाना फिंगेश्वर की अभिरक्षा में रखा गया।

 

इसके अलावा खनिज चूनापत्थर (निम्न श्रेणी) का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक अन्य हाईवा वाहन जब्त कर थाना पाण्डुका की अभिरक्षा में रखा गया है।

 

कड़ी कार्रवाई के निर्देश:

 

प्रभारी खनि अधिकारी गरियाबंद ने बताया कि खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त वाहनों और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

 

विभाग ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स टीम द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos