स्टेट रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी
हमर प्रदेश CG न्यूज़
*अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन मामले में अदालत का आया फैसला।*
*आरोपियो को 1-1 लाख रूपये जुर्माने के साथ 12-12 साल का कारवास।*
*पुलिस ने जुटाए आरोपियों के विरुद्ध पुख्ता दस्तावेजी, वैज्ञानिक एवम तकनीकी साक्ष्य से अदालत मे साबित हुई दोषसिद्धी।*
*थाना सिंघोडा मे वर्ष 2022 मे दर्ज एनडीपीएस का है मामला।*
एनएच 53 रोड, रियाज ढाबा के सामने गनियारीपाली में पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान गान्जा तस्करी के मामले मे पुलिस कार्रवाई मे कल दिनांक 02.09.2026 को माननीय विशेष न्यायालय (NDPS) सरायपाली
ने फैसला सुनाया। पुलिस द्वारा मौके से बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त करने, साक्ष्य जुटाने और समय पर चालान पेश करने के बाद माननीय न्यायालय ने आरोपी 01-विकास मलिक पिता कुशाध्वज मलिक उम्र 27 साल साकिन खम्हार थाना मनोमुंडा जिला बौध्द उडिसा व 02- निर्मल विश्वाल पिता हेमंत विश्वाल उम्र 26 साल साकिन कुरूमुण्डा थाना मनोमुंडा जिला बौध्द (उडिसा) को 12-12 वर्ष के कारावास और 1-1 लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
मामला 04 जनवरी 2022 का है। एनएच 53 रोड रियाज ढाबा के सामने गनियारीपाली में थाना सिघोडा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान उडिसा के ओर से टाटा जेस्ट कार क्रमांक OD 31 E 4099 मे 24 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ था।
पुलिस ने आरोपियो को टाटा जेस्ट कार से अवैध मादक पदार्थ गांजा (किमती 48,000 रूपये) को परिवहन करते पकडे जाने पर गवाहन के समक्ष बरामद कर आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। नियमानुसार जप्तशुदा मादक पदार्थ गांजा को एफएसएल रायपुर से परीक्षण कराया गया और मामले की तफ्तीश पर आरोपियों के विरुद्ध पुख्ता दस्तावेजी, वैज्ञानिक एवम तकनीकी साक्ष्य संकलन कर निर्धारित समयावधि में चालान माननीय विशेष न्यायालय (NDPS) सरायपाली में प्रस्तुत किया गया था। माननीय न्यायालय द्वारा मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस द्वारा संकलित पुख्ता दस्तावेजी, वैज्ञानिक एवम तकनीकी साक्ष्यों पर अभियोजन द्वारा प्रभावी न्यायालय प्रस्तुतिकरण के आधार पर आरोपीगण विकास मलिक, निर्मल विश्वाल को दोषी ठहराया गया। मान. न्यायालय ने उक्त मामले मे दोनो आरोपियों को 12-12 वर्ष की सजा एवं 1-1 लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। मामले की विवेचना थाना सिघोडा के तात्कालीन थाना प्रभारी उप निरीक्षक चंद्रकात साहू के द्वारा की गई थी। नारकोटिक्स एक्ट मामलों में आरोपीगण के पक्ष में गवाहों के मुकर जाने से अभियोजन को झटका लगता था और इसका लाभ प्रतिवादी को दोषसिद्धि से बचने में मिल जाता था। साक्ष्य के संकलन और तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग से ऐसे मामलों में अभियोजन पक्ष मजबूत हुआ है। तकनीकी साक्ष्य आरोपी के विरुद्ध ठोस प्रमाण प्रस्तुत करने और उसे सजा दिलाने में महत्वपूर्ण सहायक साबित हो रहे हैं।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!