अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी, दो दिनों में 5 स्थानों से 1,425 पैकेट धान जब्त
[11/19, 1:41 PM] कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
देवराम चौहान
ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली
महासमुंद, 19 नवम्बर 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने तथा अवैध धान के भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार विगत दो दिनों में जिले के विभिन्न तहसीलों में राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई करते हुए पांच स्थानों से कुल 1,425 पैकेट अवैध धान जब्त किया है

जानकारी के अनुसार, तहसील कोमाखान के ग्राम दरबेकेरा निवासी प्रेमनाथ यादव की दुकान में लगभग 100 कट्टा अवैध धान का संग्रहण पाए जाने पर जब्ती की कार्रवाई कर धान मंडी विभाग के सुपुर्द किया गया
इसी तरह तहसील पिथौरा के ग्राम तरेकेला में शंकर लाल नायक के निजी गोदाम में 650 पैकेट अवैध धान का भंडारण पाए जाने पर मंडी अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई। ग्राम सुखीपाली में व्यापारी शंभूलाल बारिक के निजी गोदाम से 75 पैकेट अवैध धान जब्त किया गया। वहीं ग्राम लोहारीनडोंगरी में कृषक श्रीराम पटेल के घर से ग्रीष्मकालीन धान के 300 पैकेट
जब्त किए गए
इसके अतिरिक्त 19 नवम्बर को तहसील बसना के ग्राम गड़फुलझर में राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 300 पैकेट अवैध धान जब्त किया

Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!