अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट
24 क्विंटल धान से भरी पिकअप जब्त
जगदलपुर, नवम्बर 2026/ अवैध धान परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे जांच अभियान के तहत गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की गई। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देश अनुसार करपावंड और मटनार के मध्य जांच दल ने अवैध रूप से धान ले जा रहे एक पिकअप वाहन को पकड़कर जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच के दौरान पिकअप क्रमांक सीजी 07 एटी 0484 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 60 बोरी (कुल वजन 24 क्विंटल) धान लोड पाया गया। वाहन चालक द्वारा धान परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर इसे अवैध परिवहन माना गया। प्रशासनिक टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मंडी अधिनियम की धारा 19 के तहत धान सहित पिकअप वाहन को जब्त कर लिया और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना करपावंड की सुपुर्दगी में सौंप दिया है।
इस पूरी कार्रवाई में खाद्य नियंत्रक श्री घनश्याम राठौर, जिला विपणन अधिकारी श्री राजेंद्र ध्रुव, मंडी निरीक्षक श्री वीरेंद्र दिल्लीवार शामिल रहें। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि अवैध धान की आवक को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और सीमावर्ती क्षेत्रों में सतत निगरानी की जा रही हैं।
Written by
State Head - MANOJ
Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!