✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
🚨 बड़ी खबर | सारंगढ़-बिलाईगढ़
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर कार्रवाई तेज, 21 चेकपोस्ट के जरिए अवैध परिवहन पर रखी जा रही कड़ी नजर
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 नवंबर 2026।
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अवैध भंडारण और परिवहन करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में निगरानी एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सालर में जांच के दौरान 98 कट्टा धान जब्त किया गया है।
🔴 साहू ट्रेडर्स से चेकपोस्ट और खरीदी केंद्र तक निरीक्षण
कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू द्वारा समय-सीमा की बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन में बिलाईगढ़ एसडीएम सुश्री शिक्षा शर्मा के मार्गदर्शन में तहसीलदार भटगांव श्री प्रकाश पटेल ने साहू ट्रेडर्स, अंतरजिला चेकपोस्ट सलिहा घाट तथा सलिहा घाट धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए धान खरीदी की व्यवस्थाओं और निगरानी प्रणाली में सतर्कता बरतने को कहा, ताकि अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
🔴 जिले में 21 चेकपोस्ट से रखी जा रही निगरानी
जिले में धान के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा कुल 21 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। इनमें 11 अंतरराज्यीय और 10 अंतरजिला चेकपोस्ट शामिल हैं। इन चेकपोस्टों के माध्यम से जिले में आने-जाने वाले धान के परिवहन पर निगरानी रखी जा रही है।
वहीं जिले की 80 समितियों के अंतर्गत 95 धान खरीदी केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों और चेकपोस्टों के माध्यम से खरीदी व्यवस्था को व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए निगरानी की जा रही है।
🔴 सालर में जांच के दौरान 98 कट्टा धान जब्त
इसी अभियान के तहत सालर में एसडीएम द्वारा धान के अवैध भंडारण की जांच की गई। जांच के दौरान 98 कट्टा धान जब्त किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से धान का भंडारण और परिवहन करने वालों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की दो टूक—अवैध भंडारण और परिवहन पर नहीं मिलेगी छूट
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में गड़बड़ी करने, अवैध रूप से धान का भंडारण करने अथवा परिवहन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा जिलेभर में निगरानी और जांच की कार्रवाई लगातार जारी है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!