Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

अरहर की फसल की आड़ में गांजा की खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
80 Views 5 Min Read 0 Comments
अरहर की फसल की आड़ में गांजा की खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

*अरहर की फसल की आड़ में गांजा की खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

*कांकेर।* जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के तरहुल गांव में पुलिस ने अवैध गांजा खेती का बड़ा खुलासा किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भरसा तरहुल में एक ग्रामीण अपने खेत में अरहर की फसल के बीच गांजा उगा रहा है। सूचना पर गुरुवार को पुलिस टीम ने खेत में दबिश दी। जांच के दौरान अरहर के पौधों के बीच बड़ी संख्या में गांजे के पौधे लगे मिले।

बताया गया कि आरोपी दोनों पौधों में समानता का फायदा उठाकर पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने मौके से पौधों को जब्त कर लिया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी कब से यह खेती कर रहा था और इसमें किसी और की भूमिका तो नहीं है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

*स्टेट रिपोर्टर - मनोज भट्ट*
---

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos