Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए महासमुंद के 154 श्रद्धालु, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत चार दिवसीय तीर्थयात्रा पर निकला दल, अयोध्या में रामलला और वाराणसी में करेंगे बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन

 

महासमुंद, 23 नवंबर 2026।** छत्तीसगढ़ शासन की श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत महासमुंद जिले के 154 यात्रियों का दल भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या धाम रवाना हुआ। रायपुर रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन के माध्यम से रवाना हुए इस दल में जिले के 147 श्रद्धालुओं के साथ 7 शासकीय अनुरक्षक शामिल हैं। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं जिले के जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को रवाना किया और उनकी मंगलमय, सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की कामना की।

 

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि श्रीरामलला दर्शन योजना प्रदेश के वरिष्ठजनों एवं श्रद्धालुओं के लिए एक सराहनीय जनहितैषी पहल है। इस योजना के माध्यम से लोगों को भगवान श्रीराम के दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीरामलला और वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक एवं धार्मिक लाभ प्राप्त होगा।

 

यात्रियों को विदाई देते हुए जनप्रतिनिधियों ने यात्रा के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

26 नवंबर तक चलेगी तीर्थयात्रा

 

श्रीरामलला दर्शन योजना के अंतर्गत यह चार दिवसीय तीर्थयात्रा 23 से 26 नवंबर 2026 तक निर्धारित है। इस दौरान श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन के साथ वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन का भी अवसर मिलेगा।

 

तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए शासन-प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा ठहरने, भोजन-नाश्ता, आवागमन, चिकित्सा एवं सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर सकें।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos