अम्बिकापुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस अब मदन महल तक जाएगी
17 अगस्त से शुरू हुआ विस्तार, यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा
बिलासपुर, 17 अगस्त 2026। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 11266/11265 अम्बिकापुर-जबलपुर-अम्बिकापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार मदन महल स्टेशन तक कर दिया है। यह विस्तार 17 अगस्त 2026 से प्रभावी हो गया है।
विस्तार के बाद गाड़ी संख्या 11266 अम्बिकापुर-मदन महल इंटरसिटी एक्सप्रेस अम्बिकापुर स्टेशन से सुबह 6.15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन जबलपुर स्टेशन पर 14.55 बजे पहुंचेगी और 15.00 बजे रवाना होकर 15.20 बजे मदन महल स्टेशन पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11265 मदन महल-अम्बिकापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस मदन महल स्टेशन से 12.25 बजे रवाना होगी। ट्रेन 12.35 बजे जबलपुर पहुंचेगी और 12.45 बजे वहां से रवाना होकर रात 11.00 बजे अम्बिकापुर स्टेशन पहुंचेगी।
रेलवे के इस निर्णय से अम्बिकापुर, जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इंटरसिटी एक्सप्रेस के मदन महल तक विस्तार से यात्रियों को अतिरिक्त रेल संपर्क का लाभ मिलेगा।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!