Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

# अमृत मिशन के तहत बिछाए गए 7 सबमर्सिबल पंप चोरी, चौकीदार गिरफ्तार

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
# अमृत मिशन के तहत बिछाए गए 7 सबमर्सिबल पंप चोरी, चौकीदार गिरफ्तार

*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़**

**आशीष यादव | जिला संवाददाता | रतनपुर, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)**

 

 

**रतनपुर में सरकारी निर्माण सामग्री पर चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर**

 

**रतनपुर।** अमृत मिशन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल एवं बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए किए जा रहे कार्यों में चोरी का गंभीर मामला सामने आया है। योजना के अंतर्गत विभिन्न गांवों में लगाए जाने वाले 7 सबमर्सिबल पंप चोरी होने के मामले में रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गए सभी 7 पंप बरामद कर लिए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर को ठेकेदार कृष्णपाल सिंह निवासी कटघोरा, थाना कुसमुंडा ने रतनपुर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कोटा विकासखंड के विभिन्न गांवों में अमृत मिशन योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य कराया जा रहा था। इसी कार्य के लिए ग्राम तिलकडीह में किराए के मकान में पाइप, पंप, जीआई स्ट्रक्चर, पैनल सहित अन्य निर्माण सामग्री रखी गई थी। सामग्री की देखरेख के लिए भैंसमुड़ी निवासी पुरुषोत्तम सिंह को चौकीदार नियुक्त किया गया था।

 

ठेकेदार के अनुसार, 25 अक्टूबर को ग्राम तिलकडीह पहुंचने पर स्टोर रूम में रखे करीब 1.5 एचपी क्षमता के 7 सबमर्सिबल पंप गायब मिले। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए रतनपुर थाना प्रभारी ने टीम गठित कर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान चौकीदार पुरुषोत्तम सिंह ने चोरी की जानकारी नहीं होने की बात कही। लेकिन जांच के दौरान पुलिस को संदेह होने पर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। आखिरकार आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया।

 

पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर चोरी किए गए सभी 7 सबमर्सिबल पंप बरामद कर लिए। इसके बाद आरोपी पुरुषोत्तम सिंह (28 वर्ष), निवासी भैंसमुड़ी, रतनपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 

**चौकीदारी की जिम्मेदारी पर ही उठाए हाथ, भरोसे को पहुंचाई चोट**

 

इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और सरकारी योजनाओं से जुड़ी निर्माण सामग्री की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस व्यक्ति को सामग्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उसी पर चोरी का आरोप सामने आया। पुलिस की कार्रवाई से चोरी की गई सामग्री बरामद होने पर संबंधित ठेकेदार को राहत मिली है।

 

*

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos