अभनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
रायपुर। अभनपुर थाना पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध युवकों की चेकिंग कर एक युवक को बटनदार धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तिलक ध्रुव के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, हसदा तिराहा, नयापारा रोड के पास तीन संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान तिलक ध्रुव के पास से बटनदार चाकू बरामद हुआ। चाकू रखने का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।
मामले में अपराध क्रमांक 265/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। मौके से बिना नंबर की हीरो होंडा मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
वहीं, आरोपी के साथ मौजूद दो अपचारी बालकों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
Tags:
Breaking
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!