Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

अभनपुर नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ FIR, CMO से गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप

State Head - Kishor
State Head - Kishor
40 Views 5 Min Read 0 Comments
अभनपुर नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ FIR, CMO से गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

अभनपुर। नगर पालिका अभनपुर के सीएमओ निलेश केरकेट्टा की शिकायत पर कांग्रेस नगर पालिका अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे के खिलाफ पुलिस ने गाली-गलौज, धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में अपराध दर्ज किया है।

 

पुलिस के मुताबिक, सीएमओ निलेश केरकेट्टा ने अभनपुर थाने में लिखित शिकायत दी है। शिकायत में बताया गया कि 13 अगस्त 2026 को शाम करीब 4 बजे वे नगर पालिका के उप अभियंता दुशांत चौहान के साथ शासकीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान नगर पालिका अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे अपने कक्ष से बाहर आए।

 

शिकायत के अनुसार, अध्यक्ष ने अपनी निधि से खरीदी गई कुर्सी के भुगतान को लेकर सवाल किया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि उन्होंने सीएमओ के साथ अश्लील गाली-गलौज की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अध्यक्ष ने डंडा पकड़कर जान से मारने की धमकी दी।

 

सीएमओ की शिकायत के आधार पर अभनपुर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2) और 221 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच साक्ष्यों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर की जाएगी। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos