Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

अफवाह या सच्चाई? गुरसिया पंचायत फिर चर्चा में, पूर्व सरपंच के पोस्टर ने बढ़ाई प्रशासनिक हलचल और कई सवाल..

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

Kush Sharma (पत्रकार)

जिला कोरबा 

 

गुरसिया पंचायत की पूर्व सरपंच हेमलता बघेल के दावे पर उठे सवाल, कार्रवाई के बाद कलेक्टर के स्थानांतरण को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम?

 

Korba। जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरसिया में कथित वित्तीय अनियमितता का मामला एक बार फिर चर्चा में है। पंचायत के विकास कार्यों के लिए शासन द्वारा लाखों रुपये की राशि स्वीकृत की जाती है, ताकि ग्रामीण और आदिवासी परिवारों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। लेकिन जब विकास कार्यों की राशि में ही कथित गड़बड़ी सामने आती है, तो पंचायत व्यवस्था की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल उठना स्वाभाविक है।गुरसिया पंचायत की पूर्व सरपंच हेमलता बघेल के विरुद्ध लाखों रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई की गई थी। अब वही पूर्व सरपंच सोशल मीडिया पर पोस्टर के माध्यम से कलेक्टर कुणाल दुदावत के स्थानांतरण को लेकर दावा करती नजर आ रही हैं।

पोस्टर में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि गुरसिया सरपंच हेमलता बघेल के खिलाफ कार्रवाई के कारण कलेक्टर कुणाल दुदावत का दंतेवाड़ा ट्रांसफर किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय और ओपी चौधरी के नाम का उल्लेख करते हुए मामले में संज्ञान लिए जाने का दावा भी किया गया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक कलेक्टर के स्थानांतरण को लेकर कोई आधिकारिक आदेश सामने नहीं आया है। ऐसे में पोस्टर में किए गए दावों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

सवाल यह भी उठता है कि जब स्थानांतरण आदेश की आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, तो इस तरह का पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का उद्देश्य क्या है? क्या यह केवल राजनीतिक या व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप का हिस्सा है, अथवा किसी अपुष्ट जानकारी को तथ्य के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है?

 

आखिर क्यों हुई थी सरपंच पर कार्रवाई? प्राप्त प्रशासनिक आदेश के अनुसार, ग्राम पंचायत गुरसिया की सरपंच हेमलता बघेल के विरुद्ध वित्तीय अनियमितता और पदीय दायित्वों के दुरुपयोग की शिकायत पर जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से विस्तृत जांच कराई गई थी। जांच प्रतिवेदन और पंचायत के बैंक खाते के विवरण के आधार पर 37 लाख 26 हजार रुपये की स्वीकृत निर्माण कार्यों की राशि ग्राम पंचायत के शासकीय खाते से निजी बचत खाते में अंतरित किए जाने का उल्लेख किया गया था। आदेश में इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता एवं गबन की श्रेणी में बताया गया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पोड़ी उपरोड़ा द्वारा 10 जुलाई 2026 को जारी आदेश में छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 की धारा 40 के तहत पद से पृथक करने की कार्यवाही का उल्लेख करते हुए धारा 39 (1) के तहत हेमलता बघेल को तत्काल प्रभाव से सरपंच पद से निलंबित किया गया था। आदेश में यह भी कहा गया था कि उनके पद पर बने रहने से पंचायत के कार्यों, अभिलेखों और निष्पक्ष जांच प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका है।

 

अफवाहनुमा पोस्टर पर सवाल– गुरसिया पंचायत में कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अब कलेक्टर के स्थानांतरण को लेकर पोस्टर सामने आना चर्चा का विषय बन गया है। यदि स्थानांतरण हुआ है, तो उसका आधिकारिक आदेश सार्वजनिक होना चाहिए। वहीं, बिना पुष्टि के किसी प्रशासनिक कार्रवाई को स्थानांतरण का कारण बताकर प्रचारित करना भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस वायरल पोस्टर और उसमें किए गए दावों को लेकर क्या स्थिति स्पष्ट करता है। साथ ही गुरसिया पंचायत में कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में आगे की जांच और कार्रवाई किस दिशा में बढ़ती है।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos