Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

अपराधियों पर सख्ती, जनसेवा में तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी को 'कॉप ऑफ द मंथ' ।

EDITOR IN CHIEF
EDITOR IN CHIEF
5 Min Read 0 Comments
अपराधियों पर सख्ती, जनसेवा में तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी को 'कॉप ऑफ द मंथ' ।

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

पद: जिला रिपोर्टर 

जिला: कांकेर

नाम: शैलेन्द्र जैन

 

 

बेहतर पुलिसिंग के लिए कांकेर पुलिस की सकारात्मक पहल :- अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई और पीड़ितों की सहायता में अग्रणी रहे पुलिसकर्मी बने 'कॉप ऑफ द मंथ'।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा साइबर अपराध से लेकर नशा तस्करी तक प्रभावी कार्रवाई करने वाले 14 अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित।

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण, गंभीर अपराधों की प्रभावी विवेचना, आरोपियों की गिरफ्तारी, अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई, साइबर अपराधों के प्रति जन-जागरूकता, गुमशुदा व्यक्तियों की दस्तयाबी, कानून-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन सहित पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले माह मार्च, सितम्बर एवं अक्टूबर 2026 के कुल 14 पुलिस अधिकारी - कर्मचारियों को 'कॉप ऑफ द मंथ' सम्मान से सम्मानित किया गया।

माह मार्च 2026 में सम्मानित अधिकारी-कर्मचारी

1. प्रधान आरक्षक क्रमांक 588 पर्वत कौशल पोया (साइबर सेल कांकेर)-साइबर जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों, ग्रामीण एवं शहरी इलाकों, शैक्षणिक संस्थानों तथा आमजन के बीच साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाने में विशेष योगदान दिया गया।

 

2. बस्तर फाइटर आरक्षक क्रमांक 2112 भूपेश नेताम (साइबर सेल कांकेर)-थाना ताड़ोकी में दर्ज हत्या के प्रकरण में साइबर तकनीकी साक्ष्यों एवं तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से आरोपी की पहचान एवं लोकेशन का पता लगाने तथा उसकी गिरफ्तारी में विशेष सहयोग किया गया।

3. महिला आरक्षक क्रमांक 1147 असमोतिन भास्कर (साइबर सेल कांकेर)-अपहरण एवं गुम इंसान के प्रकरणों में साइबर तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से गुमशुदा व्यक्तियों की पतासाजी एवं सकुशल दस्तयाबी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका हेतु सम्मानित किया गया।

 

4. बस्तर फाइटर महिला आरक्षक क्रमांक 2019 सीमा प्रधान (यातायात शाखा कांकेर)-यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात नियंत्रण, प्रमुख आयोजनों एवं विशेष अवसरों पर प्रभावी ड्यूटी प्रबंधन तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने में उत्कृष्ट कार्य किया गया।

 

 माह सितम्बर 2026 में सम्मानित अधिकारी-कर्मचारी

1. निरीक्षक अम्बर सिंह भारद्वाज (थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर)-किराए के मकान से 30 पौवा अंग्रेजी शराब सहित 4,409 नग खाली शराब की बोतलें, पौवा एवं अद्धी, 3,380 नग ढक्कन तथा स्टीकर-होलोग्राम बरामद करने एवं अवैध शराब की पैकिंग एवं मिलावट में संलिप्त व्यक्तियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में विशेष भूमिका हेतु सम्मानित किया गया।

 

2. उप निरीक्षक मनोरथ जोशी (थाना कांकेर) -

थाना कांकेर में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में 90 पैकेट गांजा, कुल वजन 447.720 किलोग्राम, कीमत ₹2,23,50,000/- की बरामदगी तथा पुलिस को देखकर फरार आरोपी सुखपाल उर्फ सुखा को हरियाणा राज्य से गिरफ्तार करने में विशेष भूमिका हेतु सम्मानित किया गया।

 

3. प्रधान आरक्षक क्रमांक 656 कन्हैया पटेल (थाना कोरर)- कार से अवैध शराब की तस्करी करते हुए 03 आरोपियों को पकड़ने तथा 132.360 लीटर अंग्रेजी शराब, नगदी, 03 मोबाइल एवं तस्करी में प्रयुक्त कार सहित कुल ₹5,18,320/- की संपत्ति जप्त करने में विशेष भूमिका निभायी गई।

 

4. आरक्षक क्रमांक 428 गौतम हुपेंडी (थाना भानुप्रतापपुर)-उजियारा अभियान के तहत अवैध रूप से गांजा की खेती करने वाले आरोपी सुभाष कोरेटी के घर की बाड़ी से गांजा के 850 पौधे, कुल वजन 8 किलो 660 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹4,30,000/- जप्त करने तथा आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 20(A) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

5. आरक्षक क्रमांक 1139 परमानंद साहू (थाना अमाबेड़ा)-कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में धैर्य, सजगता एवं तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

 

माह अक्टूबर 2026 में सम्मानित अधिकारी-कर्मचारी

1. उप निरीक्षक (प्रशिक्षु) ऋषभ बाजपेयी (थाना प्रभारी लोहत्तर)- चेमल माइंस में तीन पोकलेन मशीनों में आगजनी के मामले में अपराध क्रमांक 12/2026, धारा 326, 324(5), 61(2), 111(3), 351(3), 319(2) एवं 191(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई करते हुए 05 आरोपियों की गिरफ्तारी तथा घटना को नक्सली वारदात का रूप देने के उद्देश्य से पर्चे रखे जाने के तथ्य का खुलासा करने में विशेष भूमिका हेतु सम्मानित।

 

2. उप निरीक्षक (प्रशिक्षु) पीयूष यादव (चौकी प्रभारी हल्बा)-गौशाला भेजने के नाम पर 40 गौवंशों की तस्करी कर ओडिशा के पापड़ाहांडी ले जाकर बेचने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई में विशेष भूमिका। आरोपियों से 01 हुंडई क्रेटा, 02 पिकअप वाहन एवं मवेशी बिक्री की ₹10,000/- राशि सहित कुल ₹25,10,000/- की संपत्ति जप्त की गई। अपराध क्रमांक 193/2026 में बीएनएस, छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी में विशेष योगदान हेतु सम्मानित।

 

3. सहायक उप निरीक्षक गोपाल नेताम (थाना सरोना)-थाना सरोना में दर्ज नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को नागपुर (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार करने तथा बालिका की सकुशल दस्तयाबी में विशेष भूमिका निभाने हेतु सम्मानित।

 

4. आरक्षक क्रमांक 1426 पुखराज साहू (डायल 112, थाना पखांजूर)-सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ त्वरित सहायता उपलब्ध कराते हुए समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनका जीवन बचाने में सराहनीय भूमिका निभाई गई।

 

5. आरक्षक क्रमांक 1546 दिनेश सोनवानी (थाना भानुप्रतापपुर)-थाना क्षेत्र के लंबित स्थायी वारंटों की तामीली हेतु विशेष अभियान चलाकर फरार वारंटियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका निभाने हेतु सम्मानित किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों के उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा पुलिस बल के अन्य सदस्यों को भी कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता एवं समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

EDITOR IN CHIEF
Written by

EDITOR IN CHIEF

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos