✍️स्टेट रिपोर्टर हेतराम साहू
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
अगस्त को एक साथ बनेंगे दिव्यांग एवं मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र
महासमुंद, 25 अगस्त 2026। जिला चिकित्सालय महासमुंद (वर्तमान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय महासमुंद) में संचालित मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाणपत्र का सत्यापन, नवीनीकरण एवं नवीन प्रमाणपत्र तथा मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किए जाते हैं।
संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय ने बताया कि मेडिकल बोर्ड द्वारा सामान्यतः प्रत्येक बुधवार को दिव्यांग प्रमाणपत्र से संबंधित कार्यवाही तथा प्रत्येक शुक्रवार को मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किया जाता है।
इस वर्ष 26 अगस्त, बुधवार को ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) तथा 28 अगस्त, शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश होने के कारण दोनों प्रमाणपत्रों से संबंधित प्रक्रिया 27 अगस्त 2026, गुरुवार को एक साथ की जाएगी।
जिले के दिव्यांगजन एवं संबंधित हितग्राही 27 अगस्त को मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होकर दिव्यांग प्रमाणपत्र के सत्यापन, नवीनीकरण, नवीन प्रमाणपत्र तथा मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र से संबंधित आवश्यक कार्यवाही करा सकते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह विशेष व्यवस्था केवल 27 अगस्त 2026 के लिए लागू रहेगी।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!