Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

अगर आप भी UPI से पैसे भेजते है अपनों को तो हो जाइए सावधान*

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
अगर आप भी UPI से पैसे भेजते है अपनों को तो हो जाइए सावधान*

*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज*
*रिपोर्टर - गौतम रंगारी*
*ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा)*

*अगर आप भी UPI से पैसे भेजते है अपनों को तो हो जाइए सावधान*

*साथ ही आज ही अपने बैंक जाकर अपने खाते से लिंक मोबईल नंबर की जांच कराए कंही आपके नंबर को किसी ने अपने खाते से लिंक तो नहीं करा लिया*

दंतेवाड़ा 15 अक्टूबर। दंतेवाड़ा के गीदम नगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है । गीदम में रहनें वाले सिमोन जाेन ने कभी सोचा नहीं था कि उनके द्वारा अपने घर में ही किसी काम के लिए भेजे गए UPI से पैसे किसी और के पास चले जाएंगे ! 

मामला कुछ ऐसा है रविवार 11 अक्टूबर को सिमोन जाेन ने अपने खाते से अपनी धर्म पत्नी के UPI नंबर पे 45000 रु भेजे कुछ देर बाद जब उनकी धर्म पत्नी द्वारा बताया गया कि उन्हें 45000 रु की राशि प्राप्त नहीं हुई तो सिमोन जाेन परेशान हो उठे जबकि उससे पहले कई बार उन्होंने उसी नंबर में पैसे भेजे जो उनके घर में प्राप्त हुए ये पहली बार था जब इतनी बड़ी राशि भेजने के बाद उनके खाते में धन राशि नहीं पहुंची । घटना रविवार की होने के कारण उस दिन पता नहीं कर पाए कि आखिर पैसे गए तो गए किस खाते में । सोमवार को जब SBI बैंक दंतेवाड़ा जाकर पता किया गया तब पता चला कि उनकी धर्म पत्नी का जो मोबाइल नंबर था उस मोबाइल नंबर को मध्यप्रदेश के कटनी जिला में बोहरीबंद के SBI शाखा में किसी चिंजा बाई बर्मन के खाते में चला गया है। इससे प्रथम दृष्टि से बैंक द्वारा की गई गलती का खामियाजा एक आम नागरिक को भुगतना पड़ रहा है । इसमें बैंक की लापरवाही ये थी कि जब भी कोई ग्राहक अपने खाते में अपना मोबाइल नंबर लिंक करता है तो बैंक बिना किसी वेरिफिकेशन के उस नम्बर को खाते से लिंक कर देता है । जब तक यह घटना सामने नहीं आई थी तब तक किस को मालूम ही नहीं था कि किसी अनजान व्यक्ति का बैंक खाता आपके मोबाइल नंबर से लिंक भी हो सकता है ।

*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ के सभी पाठकों से अनुरोध है*
*आज ही अपने बैंक जा कर पता करे कंही आपका भी मोबाइल नम्बर किसी और के खाते से लिंक तो नहीं हो गया*

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos