Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

अकलतरा में सतनामियों के पांचवें तीर्थ स्थल के मंदिर से प्राचीन कलश की चोरी, थाने में की शिकायत,,,

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
अकलतरा में सतनामियों के पांचवें तीर्थ स्थल के मंदिर से प्राचीन कलश की चोरी, थाने में की शिकायत,,,

रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
जिला रिपोर्टर रायपुर 

अकलतरा में सतनामियों के पांचवें तीर्थ स्थल के मंदिर से प्राचीन कलश की चोरी, थाने में की शिकायत,,,
जांजगीर जिला के अकलतरा स्थित पचरी धाम में सतनामियों का पांचवा तीर्थ स्थल है। यहां पर मंदिर स्थापित है मंदिर में बरसों पुराना कलश स्थापित था। जिसे चोरों द्वारा पार कर दिया गया है। साथ ही श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए बनाए गए बोर, नल, सिंटेक्स, लाउडस्पीकर आदि को भी नुकसान पहुंचा है। इसकी जानकारी होते ही सतनाम को मानने वाले लोगों में आक्रोश व्याप्त है उन्होंने अकलतरा थाना में सामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। लिखित शिकायत के बाद अकलतरा पुलिस ने बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार सतनाम मंदिर पचरी धाम में वर्ष 1945 से पूजा-अर्चना की परंपरा चली आ रही है। यह मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक एवं आस्थागत महत्व रखता है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि मंदिर में स्थापित लगभग पांच किलोग्राम वजन का प्राचीन काशा धातु का कलश 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को चोरी हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर विश्राम सागर तालाब के समीप स्थित है। यहां धार्मिक आयोजनों और नवरात्रि पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। आवेदन में मंदिर परिसर में पूर्व में सिंटेक्स टंकी, बड़े एलईडी बल्ब और रेलिंग को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाओं का भी उल्लेख किया गया है।ग्रामीणों का कहना है कि प्राचीन कलश चोरी होने की घटना से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। उनका आग्रह है कि पूर्व में हुई कथित तोड़फोड़ की घटनाओं की भी जांच की जाए, ताकि सभी मामलों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र जांच शुरू करने की मांग की है। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करने, चोरी में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान करने तथा प्राचीन कलश की जल्द से जल्द बरामदगी सुनिश्चित करने की अपील की है।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos