Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पुलिस आरक्षक रामगोपाल की मौत; तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
61 Views 5 Min Read 0 Comments
अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पुलिस आरक्षक रामगोपाल की मौत; तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

अंबिकापुर। अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर चंदौरा थाना क्षेत्र में रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में वाड्रफनगर पुलिस चौकी में पदस्थ आरक्षक रामगोपाल की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। अधिकारियों से लेकर जवानों तक ने आरक्षक रामगोपाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

 

रातभर गश्त के बाद विभागीय कार्य से निकले थे

 

जानकारी के मुताबिक, आरक्षक रामगोपाल ने शनिवार रात पूरी निष्ठा के साथ रात्रि गश्त की ड्यूटी निभाई थी। रविवार सुबह करीब 5 बजे वे पुलिस टीम के साथ वाड्रफनगर चौकी लौटे थे।

 

बताया जा रहा है कि ड्यूटी के बाद आराम करने के बजाय वे विभागीय कार्य से प्रतापपुर के लिए रवाना हो गए। प्रतापपुर में अपना कार्य पूरा करने के बाद वे बाइक से वापस वाड्रफनगर लौट रहे थे।

 

इसी दौरान अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर चंदौरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामगोपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

हादसे से पुलिस विभाग में शोक

 

आरक्षक रामगोपाल की असामयिक मौत की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने घटना पर गहरा दुख जताया।

 

पुलिस ने हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों और ट्रक चालक के संबंध में जांच की जा रही है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in हादसा.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos