हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
मनोज कुमार भट्ट - स्टेट रिपोर्टर, बस्तर छत्तीसगढ़
अंबिकापुर की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को जेल, कोर्ट से नहीं मिली बेल — धारा 111 जुड़ने से मामला सेशन कोर्ट में गया
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस जो बाद में सड़क पर लड़ाई तक पहुंच गई थी, उस मामले में आज बड़ा एक्शन हुआ है। अंबिकापुर की चर्चित सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को आज कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत नहीं मिली और जेल भेज दिया गया।
*कोर्ट में क्या हुआ?*
अंबिकापुर के प्रसिद्ध अधिवक्ता मिथिलेश पांडेय ने बताया कि "पहले आकांक्षा टोप्पो पर जो धारा लगी थी, उसमें चेकलिस्ट के आधार पर जमानत मिलने की संभावना थी, लेकिन आज पुलिस ने केस में *धारा 111भी जोड़ दी।
धारा 111 जुड़ने के बाद यह मामला अब जेएमएफसी कोर्ट के अधिकार क्षेत्र से बाहर होकर सेशन कोर्ट का विषय बन गया है। इसी कारण आज न्यायालय ने बेल देने से इनकार कर दिया।
कोर्ट में जोरदार बहस
आज न्यायालय में दोनों पक्षों की ओर से जोरदार बहस हुई। आकांक्षा टोप्पो के विरोध में अधिवक्ता धनंजय मिश्रा और पीयूष त्रिपाठी ने जिस मजबूती से दलीलें रखीं, उसके सामने आकांक्षा के वकील टिक नहीं पाए।
अब आकांक्षा को जमानत के लिए सेशन कोर्ट में अपील करनी होगी। सूत्रों के अनुसार इसमें शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है, लेकिन अगर शुक्रवार को सुनवाई नहीं हुई तो अगली तारीख 5 दिन बाद ही मिलेगी। फिलहाल जेल में आमद की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
राजनीतिक मायने भी बड़े
आकांक्षा टोप्पो की गिरफ्तारी और जेल जाने के बाद इस मामले के दूरगामी राजनीतिक परिणाम निकलने के आसार हैं। सरगुजा संभाग में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की लड़ाई अब सत्ता के गलियारों तक पहुंच गई है।
कुछ बड़े नौकरशाहों का मानना है कि सत्ता में बैठी भाजपा सरकार के खुफिया तंत्र को इस तरह के मामलों में बेहद चौकन्ना होकर काम करने की जरूरत है। राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था और इससे होने वाले नुकसान पर खुफिया विभाग का तंत्र अब तक लगभग नाकाम ही रहा है — ये चर्चा अब छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों से निकलकर केंद्र तक पहुंच रही है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!