✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
दुर्ग। अंडा थाना क्षेत्र में धारदार हथियार लेकर घूमकर लोगों को भयभीत करने के आरोप में पुलिस ने विनय बघेल (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, 28 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि विनय बघेल धारदार हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहा है और लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना पर अंडा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा और शराब भट्ठी रोड स्थित नहर नाली के पास अपने पास रखा धारदार हथियार फेंक दिया।
पुलिस टीम ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में नहर नाली के पास से धारदार हथियार बरामद कर जब्त किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी विनय बघेल, निवासी ग्राम एवं थाना अंडा, वर्तमान पता रजवाड़ा पैलेस के सामने, मोती नगर, बोरसी, थाना पदमनाभपुर, जिला दुर्ग है। आरोपी के खिलाफ थाना अंडा में पहले से अपराध क्रमांक 96/2026 के तहत मामला दर्ज बताया गया है।
मामले में थाना अंडा पुलिस ने अपराध क्रमांक 101/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी व्यक्ति को हथियार लेकर घूमते या भयभीत करते हुए देखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!