हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
आशीष यादव | जिला संवाददाता रतनपुर, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
रतनपुर मेला ग्राउंड के पास
तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी
रतनपुर धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी रतनपुर में उस समय सनसनी फैल गई, जब मेला ग्राउंड स्थित धान मंडी के पास तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रतनपुर मेला ग्राउंड के समीप धान मंडी के पास स्थित तालाब में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा शव को बाहर निकलवाने, उसकी पहचान कराने और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
मौत की वजह पर सस्पेंस, जांच में जुटी पुलिस
तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई? वह तालाब तक कैसे पहुंचा? मामला दुर्घटना का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है? इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
🌐 hamarpradeshcg.com
छत्तीसगढ़ की हर खबर, सबसे पहले और निष्पक्ष।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!