✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
रायपुर। हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन परिवार द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर ‘RAKHI WITH RAKSHAK 2026 – डोरी प्रेम की’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 30 अगस्त, रविवार को पुलिस परेड ग्राउंड, रायपुर में आयोजित होगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस जवानों के प्रति सम्मान और भाई-बहन के स्नेह का संदेश देना है। आयोजन को लेकर हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन परिवार की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
आयोजकों ने रायपुर शहर और आसपास की सभी सामाजिक बहनों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। जो बहनें वॉलंटियर के रूप में जुड़ना चाहती हैं या नए सदस्य के रूप में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन परिवार से जुड़ना चाहती हैं, वे अपना नाम और आवश्यक विवरण भेज सकती हैं।
आयोजकों के अनुसार इच्छुक बहनों को नाम और डिटेल्स व्हाट्सऐप के माध्यम से भेजना है।
संपर्क नंबर
- बबीता अग्रवाल: 98932 91033
- सुनीता पांडे: 8319083626
- वर्षा अग्रवाल: 75871 55011
- अनुभव अग्रवाल: 7400635005
- अल्पना शर्मा: 9755296108
आयोजकों ने सभी सामाजिक बहनों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
विनीत — हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन परिवार
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!