Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

RAIPUR POLICE : महापौर मीनल चौबे को कथित गाली देने के मामले में FIR दर्ज, वायरल वीडियो के बाद जांच तेज

State Head - Kishor
State Head - Kishor
33 Views 5 Min Read 0 Comments
RAIPUR POLICE : महापौर मीनल चौबे को कथित गाली देने के मामले में FIR दर्ज, वायरल वीडियो के बाद जांच तेज

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

रायपुर। राजधानी रायपुर में महापौर मीनल चौबे को सोशल मीडिया वीडियो के माध्यम से कथित तौर पर गाली देने और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो सामने आया था, जिसमें वह महापौर के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करता नजर आ रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा पार्षद दल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस से शिकायत की।

 

शिकायत के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब वायरल वीडियो की जांच करते हुए उसमें नजर आ रहे युवक की पहचान करने में जुटी है। साथ ही वीडियो की सत्यता, उसके स्रोत और वीडियो से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

 

मामले के सामने आने के बाद रायपुर के राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और आरोपी की पहचान तथा आगे की कानूनी कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।

 

पुलिस की जांच पर टिकी नजरें

 

वायरल वीडियो को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों की पुष्टि के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos