Thursday, October 1 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

OTP, अनजान लिंक और फर्जी कॉल से रहें सतर्क, बेलरगांव में साइबर जागरूकता अभियान...

State Head - Kishor
State Head - Kishor
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

 

बेलरगांव। ग्रामीण साहू समाज बेलरगांव द्वारा साइबर जागृति अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साइबर एक्सपर्ट और पुलिस अधिकारियों ने समाज के लोगों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपायों की जानकारी दी।

 

कार्यक्रम में एसडीओपी नगरी विपिन रंगारी एवं साइबर सेल धमतरी की टीम ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अनजान लोगों के भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें, OTP या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें और मोबाइल का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतें।

 

साइबर ठगी के मामलों में लालच और डर से बचने की सलाह दी गई। साथ ही डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।

 

कार्यक्रम में ग्रामीण साहू समाज के पदाधिकारियों ने भी लोगों से साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने और आसपास के लोगों को जागरूक करने की अपील की। अभियान का संदेश रहा—“जागरूक नागरिक, जागरूक परिवार और जागरूक समाज।”

 

कार्यक्रम में खेमू साहू अध्यक्ष ग्रामीण साहू समाज बेलरगांव, सुभाष चंद्र साहू संगठन सचिव जिला साहू संघ धमतरी, टिकेश्वर साहू उपाध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ, मनीराम साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र बेलरगांव, लिलम्बर सिंह साहू उपाध्यक्ष, पवन कुमार साहू अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ परिक्षेत्र, आदेश्वर साहू उपाध्यक्ष ग्रामीण, नारद साहू सचिव, प्रदीप साहू कोषाध्यक्ष सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos