Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

NSUI नेता गिरफ्तार: छात्रा आत्महत्या मामले में छात्र नेता ज्ञान प्रकाश तिवारी जेल भेजा गया, कांग्रेस ने किया निलंबित

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
41 Views 5 Min Read 0 Comments
NSUI नेता गिरफ्तार: छात्रा आत्महत्या मामले में छात्र नेता ज्ञान प्रकाश तिवारी जेल भेजा गया, कांग्रेस ने किया निलंबित

स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट 
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 

NSUI नेता गिरफ्तार: छात्रा आत्महत्या मामले में छात्र नेता ज्ञान प्रकाश तिवारी जेल भेजा गया, कांग्रेस ने किया निलंबित

*अंबिकापुर/मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर:* चिरमिरी के गांधीनगर थाना क्षेत्र में BA प्रथम वर्ष की छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी छात्र नेता *ज्ञान प्रकाश तिवारी* को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आरोपी संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में NSUI प्रभाग का उपाध्यक्ष बताया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद सरगुजा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने उसे पद और पार्टी से निलंबित कर दिया है।

*क्या है मामला -
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले के चिरमिरी गोदरीपारा निवासी 19 वर्षीय छात्रा अंबिकापुर के राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में BA प्रथम वर्ष की छात्रा थी और पटपरिया में अपनी दीदी-जीजा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी।

11 सितंबर को कॉलेज से लौटने के बाद अगले दिन सुबह उसका शव घर में मिला। परिजनों के अनुसार छात्रा की सहेलियों ने बताया था कि मुक्तिपारा निवासी आरोपी के पास छात्रा की निजी चैट और वीडियो थे, जिन्हें परिजनों को दिखाने की धमकी देकर वह लगातार ब्लैकमेल कर रहा था।

छात्रा के जीजा की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर छात्रा का मोबाइल जब्त किया है।

थाने के सामने प्रदर्शन 
12 सितंबर की रात आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं और परिजनों ने गांधीनगर थाने के सामने NSUI का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया था और पुलिस पर राजनीतिक दबाव का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने 14 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos