हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
रिपोर्टर - गौतम रंगारी
ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा)
किरंदुल, 24 नवंबर 2026 | जिला दंतेवाड़ा बैलाडीला स्थित NMDC के डिपॉजिट-14 क्षेत्र में हाल ही में हुए बड़े भूस्खलन के बाद आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने घटनास्थल पहुंचकर प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया।
इस निरीक्षण में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी, दंतेवाड़ा की पूर्व विधायक देवती कर्मा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने घटनास्थल पर पहुंचकर भूस्खलन से प्रभावित पहाड़ी क्षेत्र, मलबे के फैलाव और आसपास के प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया। इस दौरान घटना से हुए नुकसान तथा पर्यावरण पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों की जानकारी भी ली गई।
निरीक्षण के दौरान कांग्रेस नेताओं ने घटनास्थल की वास्तविक स्थिति को समझने, मलबे के कारण प्रभावित हुए वन क्षेत्र तथा प्राकृतिक जलधाराओं की स्थिति की जानकारी जुटाई। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं और आवागमन में आ रही परेशानियों को भी जाना।
गौरतलब है कि 18 नवंबर की रात हुई इस घटना में खनन अपशिष्ट का मलबा लगभग 2 से 3 किलोमीटर तक बह गया था। इसके चलते लोहागांव-किरंदुल मार्ग प्रभावित हुआ है। घटना के कारणों और पर्यावरणीय नुकसान का आकलन अभी जांच का विषय है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!