Tuesday, September 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

NEET UG काउंसिलिंग 2026: छत्तीसगढ़ में बढ़ीं MBBS की 100 सीटें, अब 3025 सीटों पर होगा दाखिला

State Head - Kishor
State Head - Kishor
26 Views 5 Min Read 0 Comments
NEET UG काउंसिलिंग 2026: छत्तीसगढ़ में बढ़ीं MBBS की 100 सीटें, अब 3025 सीटों पर होगा दाखिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में NEET UG 2026 की राज्य स्तरीय काउंसिलिंग के बीच मेडिकल प्रवेश की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर सामने आई है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) की अनुमति के बाद प्रदेश के दो निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS की कुल 100 सीटों की वृद्धि की गई है। बढ़ी हुई सीटों को चिकित्सा शिक्षा विभाग ने संशोधित सीट मैट्रिक्स में शामिल कर लिया है।

 

जानकारी के मुताबिक, भिलाई स्थित अभिषेक आत्मकेंद्रित मिश्रा मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च में MBBS सीटों की संख्या 200 से बढ़ाकर 250 कर दी गई है। वहीं, रायपुर के पचेड़ा स्थित मां पद्मावती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 कर दी गई है। दोनों कॉलेजों में 50-50 सीटों की वृद्धि हुई है।

 

इससे पहले भी प्रदेश के एक अन्य निजी मेडिकल कॉलेज में MBBS की 50 सीटें बढ़ाई जा चुकी हैं। इन सीटों में वृद्धि के बाद छत्तीसगढ़ में MBBS की कुल सीटों की संख्या बढ़कर 3025 हो गई है।

 

सीटों में हुई इस बढ़ोतरी से NEET UG 2026 काउंसिलिंग में शामिल मेडिकल अभ्यर्थियों को सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए अतिरिक्त अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे काउंसिलिंग के दौरान जारी संशोधित सीट मैट्रिक्स और संबंधित कॉलेजों की सीट स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें।

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos