Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

KBC 18 में चमके छत्तीसगढ़ के टॉपर योगेश साहू, 50 लाख रुपए जीते

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
62 Views 5 Min Read 0 Comments
KBC 18 में चमके छत्तीसगढ़ के टॉपर योगेश साहू, 50 लाख रुपए जीते

बलौदाबाजार। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) सीजन 18 में छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के 23 वर्षीय योगेश साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 लाख रुपए की राशि जीत ली। IIT बॉम्बे के टॉपर रहे योगेश ने अपनी प्रतिभा और सूझबूझ से 15वें सवाल यानी 1 करोड़ रुपए तक का सफर तय किया, लेकिन जोखिम से बचने के लिए उन्होंने खेल छोड़ने का फैसला किया।

 

1 करोड़ रुपए के सवाल पर लिया बड़ा फैसला

 

अमिताभ बच्चन ने योगेश के सामने 1 करोड़ रुपए के लिए 15वां सवाल रखा। सवाल था कि 1943 में मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में आयोजित पहली ‘इंडियन डर्बी’ जीतने वाले बड़ौदा के महाराजा के ‘हॉर्स’ का नाम क्या था?

 

इसके विकल्प थे—

 

A. प्रिंसेस ब्यूटीफुल

B. रीगल डोमेन

C. स्टार ऑफ ग्वालियर

D. प्रिंस प्रदीप

 

ऐतिहासिक जानकारी के अनुसार इस सवाल का सही जवाब ‘प्रिंसेस ब्यूटीफुल’ बताया गया। हालांकि, सवाल में इस्तेमाल किए गए ‘हॉर्स’ शब्द को लेकर योगेश के मन में संशय पैदा हुआ।

 

तकनीकी जानकारी बनी असमंजस की वजह

 

घुड़दौड़ की तकनीकी शब्दावली में कम उम्र की मादा घोड़ी को ‘फिली’ और वयस्क मादा घोड़ी को ‘मेयर’ कहा जाता है। वहीं नर घोड़े के लिए ‘कोल्ट’ या ‘स्टैलियन’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है।

 

योगेश को जानकारी थी कि ‘प्रिंसेस ब्यूटीफुल’ मादा घोड़ी थी। ऐसे में सवाल में ‘हॉर्स’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर उन्हें यह शंका हुई कि इसका अर्थ सामान्य रूप से घोड़े की प्रजाति से है या विशेष रूप से नर घोड़े से।

 

जोखिम लेने के बजाय छोड़ा खेल

 

1 करोड़ रुपए के सवाल पर योगेश ने अनुमान लगाकर जवाब देने के बजाय खेल छोड़ना बेहतर समझा। उनका यह फैसला उन्हें 50 लाख रुपए की सुरक्षित राशि दिलाने में सफल रहा।

 

योगेश साहू की KBC यात्रा ने न सिर्फ उनकी बौद्धिक क्षमता और सामान्य ज्ञान को प्रदर्शित किया, बल्कि दबाव की स्थिति में सही समय पर जोखिम का आकलन कर निर्णय लेने की उनकी क्षमता भी दिखाई। छत्तीसगढ़ के इस युवा टॉपर की उपलब्धि से प्रदेश में खुशी का माहौल है।

 

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

स्टेट हेड रिपोर्टर — किशोर कुमार

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos