✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2019 बैच के IPS अधिकारी एवं वर्तमान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पुलिस अधीक्षक IPS गौरव राय ने Fame India–Asia Post के ‘सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तान 2026’ सर्वे में स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गौरव राय की यह उपलब्धि उनकी कर्तव्यनिष्ठा, कुशल नेतृत्व, नवाचार और समर्पित पुलिस सेवा का सम्मान है। उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर पुलिसिंग के लिए गौरव राय की भूमिका की सराहना की।
दंतेवाड़ा में भी निभा चुके हैं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
बता दें कि IPS गौरव राय ने दंतेवाड़ा जैसे चुनौतीपूर्ण और नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है। इस दौरान उन्होंने रणनीतिक पुलिसिंग, नक्सल विरोधी अभियानों और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी कार्य किया।
उनके नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ-साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने और आम लोगों तक प्रशासन की पहुंच बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया।
राष्ट्रीय स्तर पर पहचान के रूप में देखा जा रहा सम्मान
Fame India–Asia Post के ‘सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तान 2026’ सर्वे में स्थान मिलना पुलिसिंग के क्षेत्र में IPS गौरव राय के कार्यों और नेतृत्व क्षमता की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान के रूप में देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से बधाई मिलने के बाद पुलिस महकमे में भी इस उपलब्धि को गौरवपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि यह सम्मान प्रदेश के पुलिस अधिकारियों और जवानों को बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रोत्साहित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!