Monday, September 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

CWC में वंदे मातरम् प्रस्ताव पर डिप्टी CM अरुण साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- मुस्लिम लीग के रास्ते पर चल रही पार्टी

State Head - Kishor
State Head - Kishor
27 Views 5 Min Read 0 Comments
CWC में वंदे मातरम् प्रस्ताव पर डिप्टी CM अरुण साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- मुस्लिम लीग के रास्ते पर चल रही पार्टी

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

रायपुर। कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में दो मिनट वंदे मातरम् गाने का प्रस्ताव पारित होने के बाद छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है और अब मुस्लिम लीग के रास्ते पर चल रही है।

 

मीडिया से चर्चा में अरुण साव ने कहा कि CWC में लाया गया प्रस्ताव देश के साथ धोखा है। उन्होंने कांग्रेस पर मुस्लिम परस्त राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रस्ताव से कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति एक बार फिर सामने आ गई है।

 

अभनपुर मामले पर भी साधा निशाना

 

अभनपुर में कांग्रेस नेता द्वारा अधिकारी से कथित गाली-गलौच के वायरल वीडियो को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में कानून हाथ में लेना बड़ा नैतिक अपराध है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है और ऐसे मामलों में कार्रवाई होनी चाहिए।

 

अरुण साव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में अधिकारियों पर दबाव बनाकर काम कराया जाता था।

 

कांग्रेस मुद्दाविहीन पार्टी: साव

 

उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आज मुद्दाविहीन हो चुकी है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं की भाषा और कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर यही स्थिति रही तो कांग्रेस अपना अस्तित्व बचाने में भी सफल नहीं होगी।

 

'कुर्सी की लड़ाई कांग्रेस में चल रही'

 

सोशल मीडिया पर कांग्रेस के 'कुर्सी दंगल' वाले पोस्ट को लेकर अरुण साव ने कहा कि कुर्सी की लड़ाई कांग्रेस में चल रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा में इस तरह की कोई लड़ाई नहीं है।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भाजपा के नेता हैं और राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक-एक गारंटी को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है।

 

शराब घोटाले की जांच पर बोले साव

 

शराब घोटाला मामले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के करीबियों पर ईडी की कार्रवाई को लेकर अरुण साव ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय मामले की जांच कर रहा है और कार्रवाई जांच प्रक्रिया का हिस्सा है।

 

वहीं गौठान को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर उन्होंने पलटवार करते हुए कांग्रेस शासन में गौठान योजना में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गौ धाम योजना पर तेजी से काम कर रही है।

 

अधिकारियों के सोशल मीडिया से जुड़ने पर जोर

 

सोशल मीडिया पर अधिकारियों के GEN Z से जुड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह सोशल मीडिया का दौर है। सरकारी विभागों की योजनाओं और कार्यों की जानकारी समय पर जनता तक पहुंचना जरूरी है। इसलिए अधिकारियों और विभागों को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना चाहिए।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos