-CRPF की 241वीं वाहिनी ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, 'रन फॉर यूनिटी' और शपथ ग्रहण का आयोजन
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में 241वीं वाहिनी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा भी राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातःकाल वाहिनी मुख्यालय में 'रन फॉर यूनिटी' यानी एकता दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। इस दौड़ में वाहिनी के अधिकारियों और जवानों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता ने इस कार्यक्रम को विशेष स्वरूप प्रदान किया।
बताया गया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारे, आपसी सद्भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करना था। रन फॉर यूनिटी के माध्यम से एकता का संदेश दिया गया।
'रन फॉर यूनिटी' के समापन के उपरांत वाहिनी मुख्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट श्री हरविंदर सिंह द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियों और जवानों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा देश की एकता और अखंडता के प्रति सदैव निष्ठावान रहने का संकल्प लिया।
इस गरिमामय कार्यक्रम में कमांडेंट श्री हरविंदर सिंह, उप कमांडेंट श्री प्रमोद कुमार मीणा, डॉ. निकिता आर नायडू वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सहित समस्त अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!