✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद स्थायी मेरिट सूची जारी कर दी है। उत्तरपुस्तिकाओं की दोबारा जांच के बाद कई विद्यार्थियों के अंकों में बदलाव हुआ है, जिससे उनकी मेरिट रैंक में भी बड़ा उलटफेर देखने को मिला है।
10वीं में अब चार विद्यार्थी संयुक्त रूप से टॉपर
पुनर्मूल्यांकन के बाद 10वीं कक्षा की मेरिट सूची में बड़ा बदलाव हुआ है। अस्थायी मेरिट सूची में आठवें स्थान पर रहे एहसान अली के अंकों में पुनर्मूल्यांकन के बाद बढ़ोतरी हुई और वे सीधे टॉप स्थान पर पहुंच गए।
एहसान अली के टॉप पर पहुंचने के बाद अब 10वीं बोर्ड परीक्षा में चार विद्यार्थी संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर हैं। इनमें संध्या नायक, परीरानी प्रधान, अंशुल शर्मा और एहसान अली शामिल हैं।
12वीं की मेरिट सूची में भी बड़ा बदलाव
वहीं, 12वीं की स्थायी मेरिट सूची में भी पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के बाद कई विद्यार्थियों की रैंक बदली है। टॉप-10 सूची में 13 नए विद्यार्थियों की एंट्री हुई है। इससे स्पष्ट है कि दोबारा मूल्यांकन के बाद विद्यार्थियों के परिणाम और मेरिट क्रम में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं।
माशिमं की ओर से जारी स्थायी मेरिट सूची को अब बोर्ड परीक्षा परिणाम की अंतिम मेरिट सूची माना जाएगा। पुनर्मूल्यांकन में अंक बढ़ने से कई विद्यार्थियों को बेहतर रैंक और सफलता मिली है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!