Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

CG में डबल मर्डर: घर में मिले पति-पत्नी के शव, बाहर से लगा था ताला 3-4 दिन पुरानी बताई जा रही लाश, फॉरेंसिक और साइबर सेल की टीम जांच में जुटी

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
55 Views 5 Min Read 0 Comments
CG में डबल मर्डर: घर में मिले पति-पत्नी के शव, बाहर से लगा था ताला 3-4 दिन पुरानी बताई जा रही लाश, फॉरेंसिक और साइबर सेल की टीम जांच में जुटी

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक मकान के अंदर पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव करीब 3 से 4 दिन पुराने बताए जा रहे हैं। घटना लोरमी थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव की है।

घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने दी सूचना

जानकारी के मुताबिक, मकान से तेज दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना लोरमी पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो घर के बाहर ताला लगा हुआ था।

पुलिस ने ताला तोड़कर मकान के भीतर प्रवेश किया, जहां पति-पत्नी के शव मिले। मृतकों की पहचान नंद कुमार कश्यप और उनकी पत्नी गौरी कश्यप के रूप में हुई है।

प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका

घर के बाहर ताला लगा होने और शवों की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले को हत्या से जोड़कर जांच शुरू की है। हालांकि हत्या के कारण और घटना के पीछे किसका हाथ है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

फॉरेंसिक और साइबर सेल भी जांच में जुटी

मामले की गंभीरता को देखते हुए लोरमी पुलिस के साथ फॉरेंसिक और साइबर सेल की टीम भी मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से संभावित साक्ष्य जुटाए हैं।

वहीं साइबर सेल की मदद से पुलिस मृतकों के संपर्क, मोबाइल गतिविधियों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। पुलिस हत्या के पीछे संभावित वजह और संदिग्धों की भूमिका की जांच कर रही है।

फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा फॉरेंसिक जांच के बाद घटना को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos