Cg- बस में मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप,
जांच में जुटी पुलिस,,,,,
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
18/10/2026
देवाराम चौहान
ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली
जिला महासमुंद
रायपुर - छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भटगांव बस स्टैंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है । यहां एक कंडक्टर ने फांसी लगा ली है ।
बताया जा रहा है कि कंडक्टर ने बस के अंदर फांसी लगाई है।घटना को लेकर पूरा बस स्टैंड में हड़कंप मच गया है
मिली जानकारी के अनुसार, मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है, दरअसल, यहां भाटागांव बस स्टैंड में बस के अंदर एक व्यक्ति का शव मिला। देखत ही देखते पूरे बस स्टैंड में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक बस में ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया।
जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद इसकी सूचना टिकरापारा पुलिस को दी गईं। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पीएम के लिए भेज दी। मृतक की पहचान बालाघाट के बर वैली गांव के रूप me हुई है। हालांकि युवक किस वजह से फांसी लगाई है, इनका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस लगातार मामले कि जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि युवक कंडक्टर के रूप में काम करता था और वे अपने काम पर ही था। इसी दौरान उन्होंने मौत को गले लगाया है, हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट हो पाएगा कि युवक आखिर किस वजह से फांसी लगा कर आत्महत्या की है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!