CG : एंबुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण भिड़ंत, नर्स की मौके पर मौत, तीन घायL
Friday, October 2 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

CG : एंबुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण भिड़ंत, नर्स की मौके पर मौत, तीन घायL

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
CG : एंबुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण भिड़ंत, नर्स की मौके पर मौत, तीन घायL

📝हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लॉक रिपोर्टर किरण नायक hamarpradeshcg.com

CG : एंबुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण भिड़ंत, नर्स की मौके पर मौत, तीन घायL

धमतरी जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे-30 पर संबलपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायपुर से जगदलपुर लौट रही एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। हादसे में एंबुलेंस में सवार महारानी अस्पताल की 35 वर्षीय नर्स शबनम खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची अर्जुनी पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों को भी उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

मरीज की मौत के बाद लौट रहा था परिवार, रास्ते में हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, जगदलपुर के कंगोली डोंगरीपारा निवासी 72 वर्षीय राजेंद्र खत्री विभिन्न बीमारियों से पीड़ित थे। उन्हें इलाज के लिए डिमरापाल स्थित निजी अस्पताल से रायपुर के एसएमसी अस्पताल ले जाया गया था। बुधवार रात करीब 9 बजे मां दंतेश्वरी एंबुलेंस, क्रमांक सीजी 04 एनई 3598 से मरीज को लेकर चालक अतुल बघेल रायपुर के लिए रवाना हुआ था। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे एंबुलेंस एसएमसी अस्पताल पहुंची, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने राजेंद्र खत्री को मृत घोषित कर दिया।

 

इसके बाद परिजन शव को लेकर एंबुलेंस से जगदलपुर लौट रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे एंबुलेंस रायपुर से रवाना हुई। इस दौरान एंबुलेंस में मृतक के पुत्र देवेंद्र खत्री, उनकी पत्नी उषा खत्री, बेटी मीनाक्षी और महारानी अस्पताल की नर्स शबनम खान समेत अन्य लोग सवार थे।

 

 

डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी एंबुलेंस

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे संबलपुर के पास अचानक एंबुलेंस चालक अतुल बघेल वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार एंबुलेंस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस में सवार नर्स शबनम खान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मृतक राजेंद्र खत्री के पुत्र देवेंद्र, उनकी पत्नी उषा और बेटी मीनाक्षी को चोटें आईं।

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। एंबुलेंस में फंसे शव को बाहर निकलवाकर वरदान परामर्श एंबुलेंस सेवा समिति की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

एंबुलेंस चालक अतुल बघेल, निवासी लोहंडीगुड़ा, बस्तर ने बताया कि वह बुधवार रात मरीज को लेकर रायपुर गया था। मरीज को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद वह परिजनों के साथ जगदलपुर लौट रहा था। इसी दौरान संबलपुर के पास यह हादसा हो गया। फिलहाल अर्जुनी पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos