Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

CG Police Transfer: 35 पुलिस अधिकारियों का तबादला, 34 इंस्पेक्टर और एक SI शामिल; कई जिलों के अफसरों को मिली नई पोस्टिंग

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
61 Views 5 Min Read 0 Comments
CG Police Transfer: 35 पुलिस अधिकारियों का तबादला, 34 इंस्पेक्टर और एक SI शामिल; कई जिलों के अफसरों को मिली नई पोस्टिंग

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के बाद पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर ने 35 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इसमें 34 पुलिस निरीक्षक और एक उप-निरीक्षक (SI) शामिल हैं।

 

पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थायी रूप से नई पदस्थापना दी गई है। यह आदेश आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।

 

कई जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

 

तबादला सूची में सुकमा, कांकेर, राजनांदगांव, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ और दुर्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

विशेष रूप से कांकेर और राजनांदगांव में पदस्थ कई निरीक्षकों का तबादला सूरजपुर, सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जैसे जिलों में किया गया है।

 

प्रशासनिक जरूरतों के आधार पर फेरबदल

 

पुलिस मुख्यालय के आदेश में इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया जाना बताया गया है। अधिकारियों की नई पदस्थापना के बाद संबंधित जिलों में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर नई जिम्मेदारियां संभालने की प्रक्रिया शुरू होगी।

 

20 अगस्त 2026 को जारी इस तबादला आदेश से प्रदेश के विभिन्न पुलिस जिलों और इकाइयों में अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव हुआ है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos