Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

CG News: पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार, निगरानी में तैनात आरक्षक निलंबित, तलाश में जुटी पुलिस

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
46 Views 5 Min Read 0 Comments
CG News: पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार, निगरानी में तैनात आरक्षक निलंबित, तलाश में जुटी पुलिस

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना से पुलिस कस्टडी में रखा अवैध शराब बिक्री का आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक ने निगरानी में तैनात आरक्षक को निलंबित कर दिया है। वहीं, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

 

अवैध शराब बिक्री के मामले में गिरफ्तार था आरोपी

 

जानकारी के अनुसार, आरोपी फनेंद्र सिंह को अमोरा गांव में अवैध शराब बिक्री के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे मुलमुला थाना लाकर पुलिस कस्टडी में रखा गया था। आरोपी की निगरानी की जिम्मेदारी आरक्षक ओम प्रकाश डहरिया को सौंपी गई थी।

 

बताया जा रहा है कि 22 अगस्त की सुबह करीब 3 बजे से 6 बजे के बीच आरोपी थाना परिसर से फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू कर दी।

 

निगरानी में लापरवाही पर आरक्षक निलंबित

 

मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने आरक्षक ओम प्रकाश डहरिया को निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद आरक्षक को रक्षित केंद्र जांजगीर से संबद्ध किया गया है।

 

फिलहाल आरोपी किस तरह पुलिस कस्टडी से फरार हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos