Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

CG News: न्यू विस्टा सीमेंट संयंत्र में काम के दौरान मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

State Head - Kishor
State Head - Kishor
33 Views 5 Min Read 0 Comments
CG News: न्यू विस्टा सीमेंट संयंत्र में काम के दौरान मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

बलौदाबाजार। जिले के ग्राम रिसदा स्थित न्यू विस्टा सीमेंट संयंत्र में शटडाउन के दौरान काम कर रहे करीब 50 वर्षीय मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान ग्राम ढनढनी निवासी गिरधर रजक के रूप में हुई है।

काम के दौरान अचानक आया चक्कर

जानकारी के अनुसार, गिरधर रजक एसके जैन ठेकेदार के अंतर्गत काम कर रहे थे। गुरुवार को संयंत्र में शटडाउन के दौरान काम करते समय अचानक उन्हें चक्कर आया और उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने तत्काल उन्हें संभाला और एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मजदूर को मृत घोषित कर दिया। मृतक के साथी पुरुषोत्तम यदु के अनुसार, वे सभी एक साथ काम कर रहे थे। अचानक गिरधर को चक्कर आया। तत्काल प्राथमिक स्तर पर मदद करते हुए एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

परिवार ने की मुआवजा, नौकरी और पेंशन की मांग

घटना के बाद मृतक के साथियों और परिजनों की ओर से परिवार के लिए उचित मुआवजा, एक आश्रित सदस्य को नौकरी और पेंशन की मांग की जा रही है।

बताया गया है कि गिरधर रजक की चार बेटियां हैं। इनमें से एक की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटियां मामा के यहां रहकर पढ़ाई कर रही हैं। परिवार के अन्य सदस्य रायगढ़ में रहते हैं, जिनके आने का इंतजार किया जा रहा है।

20 लाख रुपये मुआवजे की चर्चा

फिलहाल मुआवजे को लेकर कोई अंतिम और आधिकारिक निर्णय सामने नहीं आया है। हालांकि, जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से मृतक के आश्रित परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, एक सदस्य को नौकरी और पेंशन देने की बात कही जा रही है। इन मांगों और प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय परिजनों की मौजूदगी में होने की बात सामने आई है।

फिलहाल मृतक का शव जिला चिकित्सालय में रखा गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की प्रक्रिया और मुआवजे को लेकर निर्णय होने की संभावना है। मजदूर की मौत के वास्तविक कारण का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम/चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद ही चल सकेगा।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in हादसा.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos