✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
कोरिया। जिले के चरचा थाना क्षेत्र स्थित गेज बांध में एक युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही चरचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर मामले की जांच शुरू कर दी।
बहन के घर रक्षाबंधन मनाने आया था युवक
मृतक की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कॉलोनी निवासी राकेश गुप्ता के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राकेश रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी बहन के घर आया था।
बताया जा रहा है कि वह लगातार शराब का सेवन कर रहा था। इसी दौरान वह दोस्तों के साथ गेज बांध पहुंचा। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगा मौत का कारण
गेज बांध में युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर भेज दिया गया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!