Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

CG News : कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, पुलिस की तत्परता से 14 लोगों की बची जान

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
57 Views 5 Min Read 0 Comments
CG News : कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, पुलिस की तत्परता से 14 लोगों की बची जान

✍️ किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना क्षेत्र में देर रात एक कपड़ा दुकान में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। दुकान के ऊपर बने मकानों में पांच परिवार रह रहे थे। आग फैलने की आशंका के बीच अकलतरा पुलिस की तत्परता से 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

 

जानकारी के अनुसार, घटना देर रात करीब 2:30 बजे सिसोदिया कॉम्प्लेक्स स्थित एक कपड़ा दुकान में हुई। दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख रात्रि गश्त पर निकली पुलिस टीम ने तत्काल स्थिति को भांपा और आसपास के लोगों को सतर्क किया।

 

पुलिस जवानों ने दुकान के ऊपर बने मकानों में रहने वाले पांच परिवारों के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। कुछ ही देर में सभी 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

 

इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए होमगार्ड जांजगीर और जेएसडब्ल्यू प्लांट की फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम और पुलिस ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

समय रहते आग को नियंत्रित किए जाने से आसपास की अन्य दुकानों तक आग फैलने से भी रोक लिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते न केवल 14 लोगों की जान बची, बल्कि इलाके में बड़ी आगजनी और संभावित जनहानि को भी टाल दिया गया।

 

आग लगने के कारणों और दुकान में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in हादसा.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos