✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह छोटू के ठिकानों पर स्टेट GST की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। स्टेट GST दुर्ग की टीम ने हथखोज स्थित इंद्रजीत सिंह छोटू हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के परिसर में जांच शुरू की है। यह कार्रवाई संयुक्त आयुक्त गुलापा पुरसेठ के निर्देश पर की गई है।
जानकारी के अनुसार, कंपनी के पास 1500 से अधिक ट्रकों का कारोबार होने की बात सामने आई है। GST अधिकारियों की टीम कंपनी के वाहनों के संचालन, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों और GST रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
बलौदाबाजार यार्ड में भी पहुंची टीम
GST विभाग की एक टीम ने बलौदाबाजार स्थित कंपनी के यार्ड में भी दबिश देकर जांच शुरू की है। यहां कंपनी के कारोबार और वाहनों से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। एक साथ कई ठिकानों पर कार्रवाई से कंपनी के अलग-अलग कारोबारी रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
24 GST अधिकारी जांच में शामिल
कार्रवाई में करीब 24 GST अधिकारी शामिल हैं। दो अलग-अलग टीमों के माध्यम से जांच की जा रही है। एक टीम का नेतृत्व उपायुक्त प्रभात सोनी और दूसरी टीम का नेतृत्व उपायुक्त रजनीकांत यदु कर रहे हैं। टीम में निरीक्षक और राज्य कर अधिकारी भी शामिल हैं।
अधिकारियों की जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई के कारण और जांच में सामने आए तथ्यों को लेकर विस्तृत जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।
कौन हैं इंद्रजीत सिंह छोटू?
इंद्रजीत सिंह छोटू भिलाई के प्रमुख ट्रांसपोर्ट कारोबारियों में शामिल बताए जाते हैं। वे सामाजिक और खेल गतिविधियों से भी जुड़े हुए हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वे विभिन्न संस्थाओं में डायरेक्टर और अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
- डायरेक्टर – हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC)
- डायरेक्टर – SBS हॉस्पिटल, भिलाई
- अध्यक्ष – भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन
- अध्यक्ष – यूथ सिख सेवा समिति, भिलाई
- अध्यक्ष – सर्व समाज कल्याण समिति
- अध्यक्ष – न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन, छत्तीसगढ़
GST की यह कार्रवाई जांच के स्तर पर है। विभाग की ओर से जांच पूरी होने के बाद ही किसी तरह की कर चोरी या अनियमितता को लेकर आधिकारिक स्थिति स्पष्ट होगी।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!